26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert:अगले 72 घंटे तक बारिश की चेतावनी, कल भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट

Weather Alert: आईएमडी ने आज से 29 दिसंबर तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार को पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में काफी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 27 Dec 2024, 8:15 AM IST

IMD has issued warning of rain and snowfall in Uttarakhand for three days from today

आज से अगले 72 घंटे तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है

Weather Alert: मौसम आज से कड़े तेवर दिखाने वाला है। आईएमडी ने आज से 29 दिसंबर तक उत्तराखंड में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आज भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे हालात में राज्य के मसूरी, चकराता, धनौल्टी, मुनस्यारी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, कपकोट, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर वीकेंड पर पहुंचने वाले सैलानियों की बर्फबारी का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकता है। राज्य में थर्टी फर्स्ट और नववर्ष पर पर्वतीय इलाके बर्फ से लदकद मिल सकते हैं।बर्फबारी के बाद राज्य में ठंड चरम पर पहुंच सकती है।

कल तेज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद शनिवार को इसमें तेजी आ सकती है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल,देहरादून,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, बागेश्वर में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में शुक्रवार से ही बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद शनिवार को दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- National Games:पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, राष्ट्रपति करेंगी समापन