लखनऊ

मुस्लिमों को लेकर ये क्या बोल गए विनय कटियार, बीजेपी की बढ़ा दी मुसीबत

बीजेपी को विनय कटियार के इस बयान से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है...
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 12:43 PM IST
BJP MP Vinay Katiyar statement on muslims and Asaduddin Owaisi news
मुस्लिमों को लेकर ये क्या बोल गए विनय कटियार, बीजेपी की बढ़ा दी मुसीबत

लखनऊ. हमेशा अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने एक बार फिर समसनीखेज बना दिया है। बीजेपी को विनय कटियार के इस बयान से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि विनय कटियार के इस बयान के बाद राजनीति फिर गरमा गई है।

ओवैसी की मांग पर दिया बयान

दरअसल बीजेपी सांसद विनय कटियार ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए ये बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा है कि जब मुसलमान जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर ही चुके हैं तो फिर उन्हें यहां रहने की क्या जरूरत है। मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उनको अलग भू-भाग दे दिया गया है। इसलिए मुस्लिमों को बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान जाना चाहिए। इस देश में मुस्लिमों का क्या काम है।

दी जाए तीन साल की सजा

दरअसल बीजेपी सांसद विनय कटियार ने अपना ये बयान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की उस डिमांड पर दिया है जिसमें उन्होंने भारत में रहने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तानी बुलाने पर सजा की मांग की है। असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि इन लोगों को कम से कम तीन साल की सजा का प्रावधान किया जाए। असदुद्दीन ओवैसी की इस मांग के बाद विनय कटियार ने ये बयान देकर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है।

देते रहते हैं विवादित बयान

आपको बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी सांसद विनय कटियार अक्सर अपने बयानों से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाते रहे हैं। विनय कटियार मुस्लिम समुदाय को लेकर आए दिन विवादित बयानबाजी करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले भी विनय कटियार ने कहा था कि दिल्ली की जामा मस्जिद वास्तविक में जमुना देवी मंदिर है। मुगल शासकों ने इसे तोड़कर जामा मस्जिद बना दिया था। इसके अलावा कटियार ने ताज महल को लेकर भी कहा था कि यहां भगवान शिव का स्थल था। विनय कटियार के इन बयानों के बाद भी सियासी गलियारे में नई बहस छिड़ गई थी।

Published on: