लखनऊ

बीजेपी का पलटवार, कहा- ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत सही साबित कर रहे अखिलेश

बंगला कंट्रोवर्सी को बीजेपी सरकार की साजिश बताने पर बीजेपी ने अखिलेश यादव पर पलवार किया है।

2 min read
Jun 13, 2018
bjp
बीजेपी का पलटवार, कहा- 'चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत सही साबित कर रहे अखिलेश

लखनऊ. 'बंगला कंट्रोवर्सी' को बीजेपी सरकार की साजिश बताने पर बीजेपी ने अखिलेश यादव पर पलवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत सही साबित हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मिले सरकारी बंगले में तोड़फोड़ करने के बाद अखिलेश यादव अपनी गलती छिपाने के लिए तरह-तरह के ढोंग कर रहे हैं। अखिलेश यादव जी तो एक क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्हें तो जनता के सामने मिसाल पेश करनी चाहिए थी। बंगले में तोड़फोड़ करने की बजाय ऐसी स्मृतियां छोड़कर जानी चाहिए जिससे उनकी सकारात्मक सोच जाहिर हो सके।

अफसर व मीडिया पर भड़ास क्यों?

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस तरह से सरकारी बंगले को नुकसान पहुंचाया उससे उनकी नकारात्मक सोच जाहिर होती है। इसी नकारात्मक सोच के तहत अखिलेश यादव ने पिछली सपा सरकार चलाई। जनता के पैसे का जमकर दुरुपयोग और भ्रष्टाचार किया। इसी सोच के चलते अखिलेश अब प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रहे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यालय में तैनात अफसरों और मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपने लिए जिस तरह से आलीशान बंगले का निर्माण कराया था उससे उनकी साफ पता लगता है कि वह केवल दिखावे के लिए खुद को समाजवादी कहते हैं लेकिन आचरण में बिल्कुल उसके विपरीत हैं। अब तो लगता है कि सपने में भी उन्हे इसी बंगले का ऐशो आराम याद आ रहा है और इसीलिए वे अनाप शनाप बक रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उनकी ऐसी ही हरकतों के चलते बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अखिलेश को अपरिपक्व नेता बता चुकी हैं। इसी अपरिपक्वता को अखिलेश हर मौके पर जाहिर कर देते हैं।

जानें क्या बोले थे अखिलेश

बता दें कि पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो टोटियां लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये टोटी लाने का आरोप उन पर लग रहे हैं वे इसे वापस करने आए हैं। अपने बचाव में अखिलेश ने कहा उस बंगले में जो मेरा सामान था, वही ले गया। उन्होंने इस पूरी कंट्रोवर्सी को बीजेपी सरकार की साजिश बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार के दो अधिकारियों को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि सीएम के ओएसडी अभिषेक और आईएएस मृतुंजय नारायण मीडिया के जाने से पहले उस बंगले में गए थे उसी के बाद से ये सारा खेल हुआ।

Published on:
13 Jun 2018 04:10 pm
Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत? रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, ओपी राजभर ने दिए बड़े संकेत

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?