लखनऊ

Municipal election:कुमाऊं के सभी नगर निगमों में भाजपा की जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Municipal election:उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों में भाजपा को जबर्दश्त जीत मिली है। राज्य के कुमाऊं मंडल के सभी पांच नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराया है। इन सभी निगमों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। गढ़वाल मंडल के नगर निगमों में भी कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत पाई।
2 min read
Jan 26, 2025
BJP has won in Uttarakhand Municipal Corporation elections
हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट मेयर का चुनाव जीते हैं

Municipal election: उत्तराखंड में कल सुबह आठ बजे से नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुरू हो गई थी। छोटे निकायों के नतीजे कल दिन में ही आ गए थे। देर रात तक कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगम के नतीजे भी सामने आ गए थे। राज्य के 11 नगर निगमों में से कुमाऊं मंडल के सभी पांच निगमों के नतीजे कल रात ही सामने आ गए थे। सबसे पहले अल्मोड़ा नगर निगम सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने कांग्रेस को पटखनी देकर जीत हासिल की। उसके बाद पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर इतिहास रचा। वहीं रुद्रपुर में भाजपा के विकास शर्मा, काशीपुर में भाजपा के दीपक बाली और हल्द्वानी में भाजपा के गजराज बिष्ट ने भी कांग्रेस को हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रचंड जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है।

गढ़वाल मंडल में भी कांग्रेस पस्त

नगर निगमों की छह सीटें गढ़वाल मंडल में हैं। उनमें से ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कोटद्वार से भाजपा के शैलेंद्र रावत ने जीत दर्ज की है। वहीं श्रीनगर से निर्दलीय आरती भंडारी मेयर बनी हैं। हरिद्वार, देहरादून और रुड़की में भी भाजपा आगे चल रही है। कुछ ही देर में इन तीन नगर निगमों के नतीजे भी सार्वजनिक हो जाएंगे।

नगर पालिका की 16 सीटें बीजेपी जीती

नगर पालिका की 43 सीटों में से सभी परिणाम सामने आ चुके हैं। 41 में से 17 सीटें भाजपा के खाते में गईं, जबकि कांग्रेस को 12 से संतोष करना पड़ा। वहीं 14 ही सीटें निर्दलियों के खाते में गई हैं। जबकि, एक सीट पर बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसके अलाव नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा-कांग्रेस के 15-15 जबकि 14 निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।

Updated on:
26 Jan 2025 08:14 am
Published on:
26 Jan 2025 08:14 am