लखनऊ

‘अखिलेश यादव के पेट में दर्द है’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले-भारतीय भाषा से विदेश में पढ़ने वाले को क्या मतलब

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया। पढ़िए, उन्होंने क्या बड़ा बड़ा बयान दिया?
2 min read
Apr 10, 2026
brajesh pathak retorts to akhilesh yadav jibe makes big statement up politics lucknow
अखिलेश यादव के तंज पर ब्रजेश पाठक का पलटवार। फोटो सोर्स: 'X'

Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच भाषा को लेकर वार-पलटवार देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अवधी बोलने पर तंज कसा, तो डिप्टी CM ने पलटवार करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव को भारतीय संस्कृति से और स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है।

Uttar Pradesh Politics: 'अखिलेश यादव के पेट में दर्द है'

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सपा के प्रमुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अखिलेश यादव के पेट में दर्द है। उन्हें भारतीय संस्कृति से, अवध, भोजपुरी और अन्य स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है। वो तो विदेश में पढ़े हैं, उनको भारतीय भाषाओं, उत्तर प्रदेश की भाषाओं से क्या मतलब है।"

UP Politics: अखिलेश यादव ने X पर किया था पोस्ट

दोनों नेताओं के बीच घमासान उस समय शुरू हुआ, जब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ब्रजेश पाठक का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों का जवाब अवधी भाषा में दे रहे थे। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, "भाषा बोलो या बोली, छुपती नहीं चोरी।"

'PM नरेंद्र मोदी बहनों के खातिर हमेशा काम करते रहे हैं'

इससे पहले, ब्रजेश पाठक ने कहा, "सपा और कांग्रेस के लोग नहीं चाहते हैं कि हमारी बहनें संसद में बैठें। वे हमेशा माता-बहनों के लिए खाई खोदने में लगी रहती हैं, जबकि PM नरेंद्र मोदी बहनों के खातिर हमेशा काम करते रहे हैं। एक विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन करके तत्काल लागू करने की व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।"

पश्चिम बंगाल में BJP के संकल्प पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी

इधर, शुक्रवार को डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल में BJP के संकल्प पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में एकतरफा चुनाव जीत रही है। तृणमूल कांग्रेस की कलई खुल गई है। गुंडई, अराजकता और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बंगाल की आंतरिक सुरक्षा भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। बंगाल की आम जनता TMC से ऊबकर भाजपा के साथ आ चुकी है। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।"