लखनऊ

Looteri Dulhan: शादी के तीन दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, ऐसी हरकत से उड़े पति के होश

बहू आकांक्षा ने विजय और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। रिश्तेदारों की मदद से सम्पर्क किए जाने पर आकांक्षा और उसके पिता ने शादी तोड़ने की बात कहते हुए 40 लाख रुपये मांगे थे।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2022, 9:32 AM IST
647882-oooooooo_1.jpg
Bride ran away after three days of marriage

अक्सर आपने पढ़ा या सुना होगा कि शादी के अगले दिन ही दुल्हन सब कुछ समेट बटोर कर फरार हो गई। एक बार फिर ऐसा मामला देखने को मिला। दरअसल ग्रेटर नोएडा अल्फा डी-101 निवासी एक युवती की शादी लखनऊ के एक लड़के के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही बहू ने ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट दिलाने के लिए कहा। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में धमकी दी। उधर, पीड़ितों ने लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि युवती के साथ उसका पूरा परिवार शादी कर रुपये ऐंठने का काम करता है।

गहने लेकर दुल्हन चंपत

बता दें, आशुतोष नगर निवासी विजय कुमार के मुताबिक, उन्होंने बेटे संजीव की शादी ग्रेटर नोएडा अल्फा डी-101 निवासी सुनील की बेटी आकांक्षा से की थी। विदा होकर आने के बाद आकांक्षा सिर्फ तीन दिन ससुराल में रही। उसके बाद वह शादी और मुह दिखाई में मिले जेवर, रुपए आदि लेकर मायके चली आई। जब बहू को विदा कराने के लिए उन्होंने समधी सुनील कुमार वर्मा को फोन किया था। लेकिन वह बेटी को भेजने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने आकांक्षा को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात कही।

इसलिए आने से किया मना

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने जब बहू आकांक्षा से फोन पर बात की थी। तब बहू ने कहा था कि मुझे ग्रेटर नोएडा में ही एक फ्लैट दिला दो। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। इतना महंगा फ्लैट दिलाने में विजय सक्षम नहीं थे। उन्होंने यह बात मानने से मना कर दिया था। जिसके जवाब में आकांक्षा ने विजय और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। रिश्तेदारों की मदद से सम्पर्क किए जाने पर आकांक्षा और उसके पिता ने शादी तोड़ने की बात कहते हुए 40 लाख रुपये मांगे थे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, विजय की तहरीर पर सुनील कुमार, उसकी बेटी कीर्ति वर्मा, आनन्द वर्मा, शैलेश वर्मा और संतोष बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on: