लखनऊ

जय प्रकाश सिंह को हटाने के बाद बीएसपी से मायावती ने खत्म किया नेशनल कॉर्डिनेटर का पद

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नेशनल कॉर्डिनेटर का पद बहुजन समाज पार्टी से खत्म करने का निर्णय लिया है
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 1:53 PM IST
mayawati
sfsf

लखनऊ. नेशनल कॉर्डिनेटर जय प्रकाश सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद अपने पद से हाथ धोना पड़ा। लेकिन अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने नेशनल कॉर्डिनेटर का पद ही बहुजन समाज पार्टी से खत्म करने का निर्णय लिया है। इस लिहाज से जय प्रकाश के बाद अब वीर सिंह को भी नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया है। इन्हें सिर्फ इस पद से हटाया गया है लेकिन वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे।

राहुल गांधी पर विवादित बयान देने पर किए गए बर्खास्त

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेशनल कॉर्डिनेटर जय प्रकाश सिंह ने लखनऊ में कॉर्डिनेटर्स की हुई बैठक में कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि वह विदेशी मूल के हैं। उन्‌होंने कहा था कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी से ज्यादा विदेशी मूल की अपनी मां सोनिया गांधी की तरह दिखते हैं।

राहुल गांधी पर विवादित बयान बीएसपी कल्चर के खिलाफ

इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गयी, जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर दिया गया यह बयान बीएसपी के कल्चर के विरूद्ध है। जय प्रकाश के बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है क्योंकि यह उनकी व्यक्तिगत सोच को दर्शाता है। इसके बाद मायावती ने जय प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया।

बैठक में कही थी ये भी बात

जय प्रकाश सिंह ने कॉर्डिनेटर्स की बैठक में यह भी कहा था कि सभी कार्यकर्ता बहन जी को पीएम बनाने में जुट जाएं क्योंकि सिर्फ वही एक हैं जो मोदी का मुकाबला कर सकती हैं और दलितों को सम्मान भी दिला सकती हैं।

Published on: