
PM Narendra modi and Sonia Gandhi
वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी ने बड़ा दांव खेल दिया है। एक तरफ राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती अभी महागठबंधन का ताना-बाना बुनने में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी अपनी टीम को मजबूत करने में जुट गयी है। कांग्रेस के बाद बीजेपी ने इन पदों पर नामों की सूची जारी की है। बीजेपी ने काशी क्षेत्र की नयी टीमों के नाम की घोषणा कर दी है। इस चुनावी टीम में कुछ लोगों को प्रमोशन दिया गया है तो कुछ सदस्यों टीम में शामिल होने में नाकामयाब हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखे कितना बदल गया है पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का कैंट रेलवे स्टेशन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय ने ही नयी टीम की सूची जारी की है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से भी जुड़ी इस टीम को बनाने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंथन किया है। पहले ही काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव को बनाया जा चुका है अब उनकी टीम में उपाध्यक्ष पद पर सोनभद्र से रमेश मिश्रा, गाजीपुर से कृष्ण बिहारी राय, सुल्तानपुर से रामचंद्र मिश्रा, वाराणसी से नागेन्द्र सिंह रघुवंशी, विद्या सागर राय, धर्मेन्द्र सिंह व रामप्रकाश दूबे हैं। इसी क्रम में मीरजापुर से दिलीप पटेल, चंदौली से अनिल सिंह व सोनभद्र से ओंकार केशरी शामिल है। बीजेपी ने अशोक चौरसिया व रात्नाकर जी पर भरोसा जताते हुए संगठन महामंत्री पद की दोबारा जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अतिरिक्त अमेठी से काशीनाथ तिवारी व गंगापार से अमरनाथ यादव का नाम महामंत्री की सूची में शामिल है। मंत्री पद पर मिर्जापुर से अनिल सिंह, वाराणसी से अशोक तिवारी, भदोही से आशीष सिंह बघेल, गाजीपुर से श्रीमती सरोज कुशवाहा, गंगापार से निर्मला पासवान, वाराणसी महानगर से सोमनाथ ओझा, प्रतापगढ़ से पवन गौतम, इलाहाबाद महानगर से कमलेश, जौनपुर से रामहित निषाद को मंत्री पद क जिम्मेदारी दी गयी है। वाराणसी महानगर कोषाध्यक्ष पद पर मोहितोष नारायण को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े:-आखिर क्या होगा इस बाहुबली का, अभी तक नहीं बनायी अलग पार्टी
सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
बीजेपी ने काशी प्रांत के सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी है। इस क्रम में वाराणसी महानगर से नंद जी पांडेय, वैभव कपूर, मनोज सोनकर व अजय द्विवेदी, गाजीपुर से शोभनाथ यादव, रमेश सिंह, खरगू चौहान व बीके द्विवेदी, प्रतापगढ़ से चन्द्रप्रकाश पाल व गिरधारी सिंह, चंदौली से कैलाश पोद्दार, मीरजापुर से धनंजय पांडेय, जौनपुर से सुभाष कुशवाहा व राजेश श्रीवास्तव, इलाहाबाद महानगर से ज्ञानेश्वर शुक्ला, भदोही से ओमप्रकाश त्रिपाठी, सोनभद्र से रामवृक्ष खरवार आदि को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर दिया यह जवाब
इस पद पर नहीं बन पायी सहमति
काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नाम पर अभी सहमति नहीं बन पायी है। इस समय संजय भारद्वाज इस पद को देख रहे हैं। इस पद पर एक अन्य दावेदार नवरतन राठी भी है। दोनों दावेदारों के लिए बीजेपी के खास नेताओं ने गोलबंदी की थी जिसके बाद इस पद पर नाम की घोषणा नहीं की गयी है। माना जा रहा है कि इस पद पर जल्द ही नाम की घोषणा हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-इस सरकारी स्कूल के बच्चों को नहीं पता देश के पीएम का नाम, अखिलेश यादव को बताया प्रदेश का सीएम
कांग्रेस ने भी जारी की थी सूची
कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए हाल में ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की नयी सूची जारी की थी। जबकि बीजेपी ने काशी प्रांत की नयी सूची जारी की है। कुछ दिन से बीजेपी लगातार नयी सूची जारी करके संगठन में फेरबदल करने में जुटी है। कांग्रेस व बीजेपी में से किसका दांव सफल होता है यह तो समय ही बतायेगा। इतना तो साफ हो गया है कि बीजेपी व कांग्रेस अब नये संगठन के बल पर एक-दूसरे को टक्कर देंगे।
यह भी पढ़े:-नीतीश कुमार के बाद इस सहयोगी दल ने भी बीजपी के साथ मिल कर चुनाव लडऩे के दिये संकेत
Published on:
19 Jul 2018 01:03 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
