3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन अफसरों को दिए जा सकते हैं मुलायम, कल्याण और राजनाथ सिंह के बंगले

खाली हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले सीनियर अफसरों को आवंटित किए जा सकते हैं

2 min read
Google source verification
rajnath singh mulayam singh and kalyan singh

इन अफसरों को दिए जा सकते हैं मुलायम, कल्याण और राजनाथ सिंह के बंगले

लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले सीनियर अफसरों को आवंटित किए जा सकते हैं। राज्य संपत्ति ने इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्य संचिव अनूप चंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में बनी समिति में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। प्रस्ताव मिलते ही बंगलों को आवंटित कर दिया जाएगा। इन बंगलों को बड़े अफसरों को दिया जाएगा। ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंंकि पहले भी मुख्य सचिव और एपीसी को बंगले दिए गए हैं।

के आदेश पर खाली हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले बड़े अफसरों को आवंटित किए जा सकते हैं। राज्य सम्पत्ति विभाग ने इस तरह का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बनी समिति के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ये बंगले आवंटित कर दिए जाएंगे। इनमें मुलायम सिंह यादव का बंगला (5 विक्रमादित्य मार्ग) एपीसी डॉ. प्रभात कुमार को दिया जा सकता है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बंगला दिया जा सकता है। अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रवीर कुमार को माल एवेन्यू में कल्याण सिंह का बंगला दिया जा सकता है।

अखिलेश और मायावती के बंगलों पर नहीं लिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, एनडी तिवारी और मायावती को अपना बंगला खाली करना पड़ा। इनमें से तीन के बंगलों को बड़े अफसरों को दिया जाएगा। मायावती के बंगले (13 ए, माल एवेन्यू) में मान्यवर कांशीराम विश्राम स्थल की जांच चल रही है। यहां कई दलित महापुरूषों की मूर्तियां लगी हुई हैं। वहीं, अखिलेश यादव के बंगले (4 विक्रमादित्य मार्ग) में तोड़फोड़ को लेकर जांच चल रही है। इस वजह से सरकार इनके बंगलों पर अभा कोई फैसला नहीं ले रही है। इसलिए इन दोनों बंगलों को आवंटित नहीं किया जा रहा है।

इस वजह से अफसरों को बंगले देने का फैसला

बड़े अफसरों को बंगला देने के पीछे का कारण है कि पहले भी मुख्य सचिव और एपीसी को बड़े बंगले दिए जाते थे। इनमें मुख्य सचिव को 4 विक्रमादित्य मार्ग आवास और एपीसी को विक्रमादित्य मार्ग को दो नंबर वाली कोठी दी जाती थी। बतौर एपीसी आलोक रंजन को आखिरी बार 2 विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला दिया गया था। वह मुख्य सचिव बनने के बाद भी इसी में रहे।

दो मंत्रियों को मिले छोटे बंगले

राज्य संपत्ति वाभाग सीनियर अफसरों को पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले देने की तैयारी में है लेकिन अभी दो कैबिनेट मंत्रियों को गौतम पल्ली के छोटे बंगले दिए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को 19, गौतम पल्ली और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र सिंह को 4, गौतम पल्ली बंगला आवंटित है।

Story Loader