लखनऊ

एम्स में भर्ती अरुण जेटली से मिलने पहुंचीं मायावती, बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर दी यह जानकारी, बीजेपी पर साधा निशाना

- एम्स में भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के देखने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती- 9 अगस्त को नई दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था
less than 1 minute read
Aug 17, 2019
BSP Supremo Mayawati
एम्स में भर्ती अरुण जेटली से मिलने पहुंची मायावती, बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर दी यह जानकारी, बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) की तबियत खराब है, जिसके चलते वह इन दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। 9 अगस्त को सांस लेने में हो रही परेशानी के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जेटली के स्वास्थ्य को लेकर पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता चिंतित हैं। शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी अरुण जेटली का हालचाल लेने एम्स अस्पताल पहुंचीं। मायावती ट्ववीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय वित्त व रक्षा मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेठली के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल गई। वहां उनके परिवार के लोगों आदि से मिलकर उन्हें दिलासा दिलाने के साथ-साथ कुदरत से प्रार्थना भी है कि वह जेठली को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

देश पर आर्थिक मंदी का खतरा : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने एक और ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव/हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुःखी व परेशान है। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले।

Updated on:
17 Aug 2019 01:37 pm
Published on:
17 Aug 2019 01:32 pm