लखनऊ

नन्दी बोले- जुआ, अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने को लेकर चलाए अभियान

प्रभारी मंत्री नन्दी ने डीएम और कमिश्नर को दिए निर्देश, सर्किट हाउस में अधिकारियों और आम जनता से से की मुलाकात
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 10:27 AM IST
 पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को दिए आदेश
पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को दिए आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद सर्किट हाउस में पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने जनपद कानपुर नगर के कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।


जुआ और अवैध शराब का कारोबार बढ़ने ना पाए

मंत्री नन्दी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सामाजिक बुराई के रूप में बढ़ रहे अपराध पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जनपद में जुआ और अवैध शराब का कारोबार बढ़ने न पाए, इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। मंत्री नन्दी ने कहा कि अधिकारियों की टीम बना कर जुआ और अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अभियान में आबकारी विभाग को भी शामिल किया जाए।

अपराधियों के लिए 14 ए की सख्त कार्रवाई की जाए
मंत्री नंदी ने कहा कि जो लोग जुए के फड़ का संचालन कर रहे हैं, उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी इलाके में जुए के फड़ का संचालन न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री नन्दी ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई जितना अधिक होगा, अपराध उतना कम होगा।

अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए 14 ए की सख्त कार्रवाई की जाए। अपराधियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाए। बाजारों में पैदल गस्त और बढ़ाया जाए। ताकि बदमाशों और अपराधियों में भय का माहौल बना रहे।

Updated on:
17 Mar 2023, 10:27 AM IST
Published on: