लखनऊ

आधार कार्ड से कैश ट्रांजेक्शन में ग्राहकों को मिलने जा रही सुविधा, दिन में पांच बार विड्रॉ कर सकेंगे पैसा

आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। यह आम आदमी की पहचान के साथ-साथ उसके जरूरी कामों में भी काम आता है। हर सरकारी काम के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार से जुड़ी कुछ खास बातें आपके लिए जानना जरूरी है। आप आधार कार्ड के जरिये भी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 12:00 AM IST
Cash Transaction from Aadhar Card money will be withdrawn 5 time a Day
Cash Transaction from Aadhar Card money will be withdrawn 5 time a Day

लखनऊ. आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। यह आम आदमी की पहचान के साथ-साथ उसके जरूरी कामों में भी काम आता है। हर सरकारी काम के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार से जुड़ी कुछ खास बातें आपके लिए जानना जरूरी है। आप आधार कार्ड के जरिये भी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) में आधार से जुड़े ट्रांजैक्शन (AePS Transaction) की लिमिट सेट की है। लिमिट सेट होने के चलते आधार से आप निर्धारित अमाउंट तक ही ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

पांच लाख कैश विड्रॉल की सुविधा

एनपीसीआई ने नकद और मिनी स्टेटमेंट पाने के लिए फिकस्ड लिमित सेट किया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, जो बैंक आधार से माइक्रो एटीएम या पीओएस मशीन चलाते हैं और ग्राहकों को कैश देते हैं, उन्हें पर डे ग्राहक के मुताबिक अधिकतम पांच लाख कैश विड्रॉ करने की सुविधा है। आधार से चलने वाले किसी भी टर्मिनल पर ग्राहक अधिकतम पांच बार पैसा निकाल सकता है। आधार से जुड़ा नया नियम 15 जनवरी, 2022 से लागू हो रहा है। इस तरह के ट्रांजेक्शन आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम या एईपीएस द्वारा किए जाते हैं।

एईपीएस लेनदेन

एईपीएस एक ऐसा सिस्टम है, जो लोगों को उनके आधार नंबर और उनके फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की हेल्प से वैरिफिकेशन करता है और माइक्रो एटीएम से पैसे निकालता है। लॉकडाउन के दौरान एईपीएस से पैसे निकालनी की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी थी। दिसंबर 2021 में एईपीएस के जरिये 25,860.92 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ 9.6 लेनदेन किए गए हैं। जिस बैंक खाते से आधार जुड़ा है, उससे पैसा निकाला जाता है। आधार से जुड़े लेनदेन करने के लिए बैंक खाता संख्या की आवश्यकता नहीं होती है। आधार नंबर के जरिये लोग एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे आसानी से भेज सकते हैं।

Published on: