2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड को लॉक करके रखें सुरक्षित, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

कई बार आधार कार्ड के जरिये फ्रॉड हो जाता है। इसकी बढ़ती अहमियत के चलते गल इस्तेमाल की खबरें आ रही हैं। इसलिए इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए समय-समय पर इसकी रक्षा के लिए उपाय निकाले गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Jan 2022, 8:51 AM IST

Know how to lock and unlock aadhar card

Know how to lock and unlock aadhar card

लखनऊ. आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में किया जाता है। नेट बैंकिंग से लेकर राशन की दुकान तक आधार कार्ड की जरूरत होती है। अगर किसी सरकारी योजना का भी लाभ लेना है, तो दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड दिखाना होता है। कई बार आधार कार्ड के जरिये फ्रॉड हो जाता है। इसकी बढ़ती अहमियत के चलते गल इस्तेमाल की खबरें आ रही हैं। इसलिए इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए समय-समय पर इसकी रक्षा के लिए उपाय निकाले गए हैं। कोई व्यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर पाए, इसके लिए इसे लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है। आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Atal Pension Yojana: हर महीने 210 रुपये का करें निवेश, मिलेगी 60 हजार रुपये पेंशन

कैसे करें आधार कार्ड लॉक

आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से 1947 पर गेट ओटीपी मैसेज लिखकर भेजना होगा। आपको एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को 'लॉक यूआईडी आधार नंबर' लिखकर 1947 पर भेज दें। आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में एक बार लगाएं निवेश, 1 लाख से अधिक रुपये की मिलेगी पेंशन

आधार कार्ड अनलॉक करने के लिए

आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए आपको 1947 नंबर पर गेट ओटीपी एसएमएस निखकर भेजना होगा। मैसेज भेजने के बाद आपको ओटीपी आएगा। इसके बाद 'अनलॉकयूआईडी आधार नंबर' और ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजना होगा। इस तरह आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।