
लखनऊ. राज्यपाल पद से हटने व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में तलब करने के लिए अर्जी डाली है। अयोध्या प्रकरण की स्पेशल कोर्ट में सीबीआई ने यह अर्जी दी है। इसको लेकर पहले की कयास लगाए जा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर दिया गया था, लेकिन कल्याण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके पीछे कल्याण सिंह का राज्यपाल होना बताया था। राज्यपाल होने के नाते उन्हें छूट मिली थी, लेकिन अब कार्यकाल खत्म होने के बाद वह छूट खत्म हो गई है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल 2017 को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishan Advani), मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) व उमा भारती (Uma Bharti) के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप को फिर से बहाल करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने यह भी साफ किया था कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय यूपी के सीएम रहे कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को मुकदमे का सामना करने के लिए आरोपी के तौर पर बुलाया नहीं जा सकता क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 361 (Article 361) के तहत राज्यपालों को संवैधानिक छूट मिली हुई है।
यह था मामला-
कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के खिलाफ सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज मुकदमे के मुताबिक, सिंह ने यूपी के सीएम रहते हुए राष्ट्रीय एकता परिषद (Rashtriya Etka Parishan) को आश्वासन दिया था कि वह विवादित ढांचे को ढहाने नहीं देंगे और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने विवादित स्थल पर केवल सांकेतिक 'कार सेवा' की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने वादों के विपरीत काम किया। आरोप में यह भी कहा कि कल्याण सिंह (kalyan singh) ने सीएम रहते केंद्रीय बल का इस्तेमाल करने का आदेश नहीं दिया। विशेष अदालत (Special Court) ने इसको लेकर बताया था कि 'इससे प्रथम दृष्टया यह साफ होता है कि वह आपराधिक साजिश में शामिल थे। उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) ढहाए जाने के बाद यूपी के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
क्या कहता है संविधान-
संविधान के अनुच्छेद 361 (Articl 361) की बात करें तो यह अनुच्छेद राष्ट्रपति (President) व राज्यपालों (Governors) को उनके कार्यकाल के दौरान आपराधिक तथा दीवानी मामलों से छूट प्रदान करता है। इसके तहत कोई भी अदालत किसी भी मामले में राष्ट्रपति (President) या राज्यपाल (Governors) को समन जारी नहीं कर सकती।