लखनऊ

UP Weather Update: लखनऊ समेत 57 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें कहीं आपके शहर तो नहीं?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
less than 1 minute read
May 26, 2023
Change UP Weather Yellow alert in 57 districts
यूपी के मौसम को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों होगी भारी बारिश

UP Weather Update: यूपी का मौसम भारी बारिश होने से सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक इसी तरह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवा से बागवानी और खड़ी फसलें प्रभावित होंगी। साथ ही जर्जर इमारतों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को आंशिक नुकसान हो सकता है। पेड़ गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
विभाग ने आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और मथुरा में तेज बारिश और आधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, देवरियां, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, संभल, सहारनपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती और उन्नाव में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3 दिनों तक होगी बारिश
बता दें कि बीते कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही थी। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था। झांसी और मथुरा में तापमान करीब 46 डिग्री हो गया था। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Updated on:
26 May 2023 10:49 pm
Published on:
26 May 2023 10:46 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब