मीनाक्षी लेखी को फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, एटा की कमान दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री मोहन यादव को गोंडा, कैसरगंज, सीतापुर, बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज तिवारी को लखनऊ, बाराबंकी, मोहनलालगंज की कमानी सौंपी गई है। लखीमपुर खीरी, मिश्रिख, धौराहरा और हरदोई की कमान मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास नारंग संभालेंगे। शाहनवाज हुसैन को अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद की जिम्मेदारी गई है।