वंदे मातरम नहीं गाकर अपमान किया है: बीजेपी पार्षद
वहीं बीजेपी पार्षदों का कहना है कि यह जिन्ना को मानने वाले लोग हैं... यह ओवैसी के लोग हैं। इन्होंने वंदे मातरम नहीं गाकर अपमान किया है। यह देश का बंटवारा चाहते हैं, जो वंदे मातरम् नहीं गाएगा, उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस दौरान शपथ दिलाने के लिए मेरठ कमिश्नर जे सेल्वा कुमारी मंच पर मौजूद थीं। जिलाधिकारी और एसपी ट्रैफिक सीओ भी मौके पर मौजूद थे।