लखनऊ

UP Weather News : यूपी में 28 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में फेरबदल, इन जिलों में बारिश होगी

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में फेरबदल जारी है। रविवार को 15 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश हुई थी। यहां सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 5:48 PM IST
Changes in weather will continue in UP till April 28

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में फेरबदल जारी है। रविवार को 15 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश हुई थी। यहां सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सोमवार को आगरा में आंधी-बारिश से सात डिग्री तापमान कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोमवार को आगरा में आंधी-बारिश से सात डिग्री तापमान कम दर्ज किया गया।

इससे पहले, रविवार को अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ में दोपहर से शुरू हुई छिटपुट बारिश देर रात तक होती रही। कानपुर-फतेहपुर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जालौन में तो हवा की स्पीड इतनी तेज थी कि कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। जोरदार बारिश हुई।

इसके अलावा, मथुरा, बागपत, गाजीपुर, रायबरेली में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बागपत में 2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और आंधी के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली। प्रदेश में बरेली जिले में रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पारा 17.6°C पर पहुंच गया।

इन शहरों में अलर्ट, 28 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 28 अप्रैल तक आंधी और बारिश की संभावना है। सोमवार को जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें कानपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और रायबरेली हैं। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Updated on:
24 Apr 2023, 5:48 PM IST
Published on: