लखनऊ

तो क्या छांगुर बाबा का था RSS से कनेक्शन? ईदुल इस्लाम जमता था अफसरों पर धौंस

Changur Baba Case Update: क्या छांगुर बाबा का RSS से भी कनेक्शन था? ATS की जांच में धर्मांतरण रैकेट मामले में एक और बड़ा खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक ईदुल इस्लाम अफसरों पर धौंस जमता था।
2 min read
Jul 19, 2025
Changur Baba Case Update
छांगुर बाबा और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का कनेक्शन। फोटो सोर्स-X

Changur Baba Case Update: यूपी ATS की जांच में धर्मांतरण रैकेट मामले (conversion racket case) में बड़ा खुलासा हुआ है। 'भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ' नाम की संस्था का अवध प्रांत महासचिव इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Changur Baba) खुद को बताता था। नागपुर से इस संस्था को ईदुल इस्लाम नाम का शख्स चला रहा था।

फर्जी लेटर पैड पर लगा रखी थी PM नरेंद्र मोदी की फोटो

FIR में नामजद आरोपी ईदुल इस्लाम को भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)की फोटो ईदुल इस्लाम ने संस्था के फर्जी लेटर पैड पर लगा रखी थी।

संस्था का मुख्यालय नागपुर बताता था ईदुल

संस्था का मुख्यालय नागपुर दिखाया जाता था। साथ ही इस बात का भी दावा किया जाता था कि इसका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से है। छांगुर बाबा को बाकायदा अवध प्रांत का महासचिव ईदुल इस्लाम ने नियुक्त किया था। जांच में इस बात का भी पता चला है।

ईदुल इस्लाम मुख्य साजिशकर्ता

छांगुर और ईदुल दोनों ही खुद को RSS के बड़े नेताओं का करीबी अफसरों और स्थानीय नेताओं के साथ मुलाकातों और बातचीत के दौरान बताते थे। STF जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ग्राम समाज और तालाब की जमीनें फर्जी तरीके से खरीदवाने में भी मदद ईदुल इस्लाम ने स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर की।  ईदुल अफसरों को RSS के नागपुर सेंटर से जुड़ी संस्था का पदाधिकारी छांगुर को बताता था। ईदुल इस्लाम को मुख्य साजिशकर्ता ATS थाने में दर्ज FIR में बताया गया है।

Updated on:
19 Jul 2025 05:13 pm
Published on:
19 Jul 2025 05:12 pm