26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttar Pradesh News: क्लास रूम में बेहोश होने के बाद दोबारा होश में नहीं आ सकी 11वीं छात्रा; 15 मिनट में हुई मौत

Uttar Pradesh News: 11वीं छात्रा क्लास रूम में बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 15 मिनट में ही मासूम बच्ची की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 19 Jul 2025, 11:16 AM IST

Barabanki News

बाराबंकी में छात्रा की मौत। फोटो सोर्स-X

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अचानक क्लास रूम में बेहोश हो गई। आनन-फानन में छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

क्लास रूम में बेहोश होकर गिर गई छात्रा

छात्रा नंदिनी, शहर के लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (Saraswati Vidya Mandir) इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी (16) क्लास रूम में अचानक बेहोश होकर गिर गई। बिना देरी किए स्कूल प्रशासन ने 15 मिनट में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अस्पताल में परीक्षण बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। स्कूल में घटना से शोक व्याप्त हो गया।

नहीं हुआ बच्ची का पोस्टमार्टम

मामले की सूचना बच्ची के परिजनों को दी गई। जिसके बाद बच्ची के पिता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बच्ची के पिता राजित राम ने पोस्टमार्टम ना कराने की बात कही और वह शव को सीधे गांव लेकर निकल गए। बच्ची के पिता टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गुलामपुरवा मजरे पूरे डलई निवासी राजित राम की इलाके में ही कीटनाशक की दुकान है। राजित राम की 7 सात बेटियां और दो बेटे हैं। अपनी 2 बड़ी बहनों सविता और सुधा के साथ शहर में किराए के मकान में रहकर नंदिनी पढ़ाई कर रही थी।

मामले को लेकर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र का कहना है कि सामान्य तरीके से ही नंदिनी क्लास रूम में बैठी थी। साथ मौजूद छात्राओं ने बताया कि नंदिनी बेहोश होकर अचानक गिर गई। 15 मिनट में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

मामले को लेकर शहर कोतवाल आरके राणा का कहना है कि बच्ची के परिजन उसका पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इस वजह से बच्ची का शव गांव भेज दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल के अधीक्षक और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने मामले में प्रथम दृष्टया साइलेंट हार्ट अटैक (Silent Heart Attack) की आशंका जताई है।

इससे पहले भी मामला आ चुका है सामने

अचानक हुई छात्रा की मौत से शिक्षक, सहपाठी और अभिभावक समेत पूरा शहर स्तब्ध है। इससे पहले शहर में ही 1 जुलाई को एक दूसरे स्कूल के गेट पर भी कक्षा 7 के छात्र की इसी तरह से आए साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।