लखनऊ

मौका: मात्र 4.5 लाख रुपये मे खरीदें मकान, सोसाइटी में मिल रही पार्क व झूले की सुविधा

Cheep Rate House: केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना pradhan mantri awas yojana के लिए न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के प्रत्येक राज्य में सस्ते आवास जरूरत मंद लोगो को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन आवासों पर सरकार की ओर से 2.5 लाख की सब्सिडी दी जाती है।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2022, 3:11 PM IST
makan.jpg

Cheep Rate House: अगर आपने अभी तक अपना घर नहीं बनवाया है और घर बनाने या खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको थोड़ रुक कर विचार करना चाहिए। बाजार रेट की बात करें तो आज के दौरा में जमीन व घर बनाने की कीमतें आसमान छू रही हैं। आसमान छूती हुई कीमतों के बीच घर बनाना आसान नहीं है। लेकिन अगर आप अगर थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो आप को बाजार कीमतों से काफी सस्ता मकान मिल सकता है।

सरकार दे रही सब्सिडी

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना pradhan mantri awas yojana के लिए न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के प्रत्येक राज्य में सस्ते आवास जरूरत मंद लोगो को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन आवासों पर सरकार की ओर से 2.5 लाख की सब्सिडी दी जाती है। कई सरकारी संस्थान सरकार के साथ मिल कर कम कीमत पर जरूरतमंद लोगों को किफायती आवास उपलब्ध करा सरे हैं। ये आवास सस्ते होने के साथ साथ सुविधाजनक भी है।

लागत से कम कीमत पर मिल रहा आवास

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एलडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों की संख्या में आवास बना रहा है। जिसे मात्र 4.51 लाख रुपये की कीमत से खरीदा जा सकता है। इन आवास को एलडीए की ओर से अत्याधुनिक व सुविधाजनक बनाया गया है। इन फ्लैट को बनाने में एलडीए को 6 लाख से अधिक की लागत आई है। लेकिन सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद एलडीए आबंटी को इसे मात्र चार लाख 51 हजार रुपये में दे रहा है। खास बात ये है कि जिस सोसाइटी में ये फ्लैट बनाए हैं उसे वल्ड क्लास बनाया गया है, जहां पर पार्क, ग्रीन एरिया, कम्यूनिटी एरिया सहित झूले, पानी व लाइट की सुविधा दी जा रही है। इन फ्लैट को ईको फ्रैंडली बनाया गया है।

आवास लेने के लिए ये है यह शर्त

प्राधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए लिए आपके पास पहले से कोई आवास नहीं होना चाहिए। ये सुविधा उन लोगों के लिए हैं जिनके पास रहने के लिए आवास नहीं है। अगर आप के पास पहले से कोई आवास नहीं है तो आप इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यदि आप जमीन खरीद कर घर बनाते हैं तो भी सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

Updated on:
19 May 2022, 3:11 PM IST
Published on: