लखनऊ

SIR पर संग्राम: मुख्यमंत्री बोले 10 साल का बेटा, 20 साल का पिता और 30 साल का ग्रैंडफादर, असम का परिवार संभल की सूची में

Chief Minister Yogi Adityanath on SIR मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एस ए आर प्रक्रिया पर सवाल उठाया है और कहा है कि अभी भी विरोधी बांग्लादेशियों के नाम सूची में दर्ज कर रहे हैं। असम के परिवार का उदाहरण दिया। एक ऐसे परिवार की जानकारी दी जो पूरा गांव बसा देगा।

2 min read
Dec 16, 2025
फोटो सोर्स- 'X' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath on SIR मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी भी विरोधी दल की तरफ से बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जा रहे हैं। एक परिवार का भी जिक्र किया। जिसमें बेटे की उम्र 20 साल, पिता की उम्र 30 साल और उसके ग्रैंडफादर की उम्र 40 साल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय काफी महत्वपूर्ण है। इस समय गलत नाम कटवाए जा सकते हैं और सही नाम को जुड़वाया जा सकता है। मतदाता सूची अगर सही प्रकार से रिफाइंड हो जाए तो बीजेपी और गठबंधन दल की तीन चौथाई सीट पक्की हो जाएगी।

10 साल का बेटा, 20 साल का पिता और 30 साल का ग्रैंडफादर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदाता सूची में एक सज्जन की उम्र 20 साल थी। उसके पिता की उम्र 30 साल और उसके दादा की उम्र 40 साल थी। मैंने कहा, "देखो, नए नमूने आ गए।" उन्होंने सभा में बैठे हुए लोगों से पूछा, "आप बताइए, क्या 10 साल में किसी का बच्चा हो सकता है?" लेकिन यहां पर भी फॉर्म भरा गया है। अपनी बात दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटे की उम्र 20 साल, पिता की उम्र 30 साल और दादा की उम्र 40 साल है, तो इसका मतलब यह हुआ कि यह तो कई पीढ़ियां देख चुके होंगे।

एक ही परिवार ने बस दिया होगा पूरा गांव

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सवाल किया कि आप बताओ अगर सबसे बड़ा व्यक्ति 90 साल का होगा तो उसकी कई पीढ़ियां होंगी। उसने तो पूरा गांव बसा दिया होगा। दूसरे परिवार की जरूरत नहीं है। एक ही परिवार पूरा गांव बसा देगा। इस समय हमें यह सब भी देखना होगा। यह फर्जी हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसका प्रमाण भी दिया है। उन्होंने बताया कि यह परिवार पश्चिमी दिनेजागपुर नौगांव असम का रहने वाला है और मतदाता संभल में बनाया गया है। इसका क्या मतलब है? विरोधियों ने कुछ बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराये हैं।

फर्जी नाम पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्जी नाम पर आपत्ति दर्ज करवाने का भी अवसर है। प्रत्येक बूथ से फर्जी नामों पर आपत्ति दर्ज होनी चाहिए। अभी 12 दिनों का समय बाकी है। जो छूट गए हैं उनके नाम दर्ज करायें जाएं। नए नाम को शामिल करने का भी समय है। यह नाम कटवाने का भी समय है। यह बहुत ही आवश्यक है। एसआईआर के समय अगर मतदाता सूची रिफाइंड हो जाएगी तो तीन चौथाई मेहनत आपकी पूरी हो जाएगी। इसके बाद विधानसभा में केवल एक चौथाई मेहनत करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन की पार्टियाँ तीन चौथाई सीट लेकर सरकार बनाएंगी।‌

Updated on:
16 Dec 2025 08:15 am
Published on:
16 Dec 2025 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर