लखनऊ

Corona Effect : अब कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने का प्रस्ताव रखा है, इस पर अंतिम फैसला सीएम योगी लेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 1:15 PM IST
photo_2021-04-03_13-02-46.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद कर दिए गये हैं। अब कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों की बंद करने की तैयारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वहां पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद किए जा चुके हैं। इस संदर्भ में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने आदेश जारी किया था। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय ने 6 अप्रैल से होने वाली परीक्षा को 11 अप्रैल तक टाल दिया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों में कक्षाएं संचालित किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और कुलपति फैसला करेंगे कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि बताया कि जिन संस्थानों में परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिन संस्थानों में कक्षाएं चल रहीं हैं वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

Updated on:
3 Apr 2021, 1:15 PM IST
Published on: