लखनऊ

बिहार में ‘मील का पत्थर’ साबित हुए CM योगी! 43 सीटों पर किया था प्रचार; कितने पर BJP, NDA आगे?

Bihar Election Results Update: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बिहार में 43 सीट पर प्रचार किया था। जानिए, BJP, NDA कितनी सीटों पर आगे चल रही है।
2 min read
Nov 14, 2025
cm yogi adityanath campaigned on 43 seats in bihar how many seats are bjp and nda ahead
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। (Photo: IANS)

Bihar Election Results Update: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक 243 में से 208 सीटों पर NDA बढ़त बनाए हुए है। वहीं दूसरी ओर RJD और कांग्रेस का महागठबंधन केवल 28 सीटों पर ही आगे चल रहा है।

NDA के समर्थन में CM योगी ने किए थे कई रोड शो

रुझानों से साफ है कि बिहार की जनता ने भाजपा–जेडीयू–लोजपा–हम के NDA गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय रहे। CM योगी ने NDA के समर्थन में कई सभाएं और रोड शो किए थे।

43 सीटों पर किया था CM योगी ने प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान CM योगी ने कुल 43 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। इनमें से 43 में से 32 सीटों पर NDA ने शानदार बढ़त बनाई हुई है। इन सीटों पर NDA का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।

NDA को एकतरफा समर्थन

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के समर्थन में प्रचार किया था। समाजवादी पार्टी के कई नेता और सांसद भी चुनाव अभियान में सक्रिय रहे। हालांकि, अब तक के रुझान यह दर्शाते हैं कि बिहार की जनता ने इस बार एकतरफा रूप से NDA को समर्थन दिया है और महागठबंधन को नकार दिया है।

महागठबंधन के सपने चकनाचूर हो रहे

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की बागडोर संभालेंगे। उधर महागठबंधन 48 सीटों (राजद, कांग्रेस, वीआईपी) के साथ फुस्स होती नजर आ रही है। इस हिसाब से नीतीश कुमार की बल्ले-बल्ले हो गई है तो RJD की हालत खस्ता दिख रही है।