लखनऊ

‘हम भी आपके दादा लगते हैं…’ सीएम योगी ने अपने गांव पंचूर में किया रात्रि विश्राम, लोगों से मिले

CM Yogi Adityanath News : सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक गांव में रात्रि विश्राम किया।
less than 1 minute read
Feb 07, 2026
Feature image
सीएम योगी ने अपने पैतृक गांव में बच्चों को खिलाई चॉकलेट, PC- X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने गांव में ही रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह वह अपने गांव की सैर पर निकले और बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात की और उनका बाल प्रेम उमड़ आया।

बच्चे से बोले- हम भी तुम्हारे दादा जैसे

गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टाफियां दी। एक बच्चे को उन्होंने चॉकलेट दी तो वह अपने दादा को देने लगा तो सीएम ने कहा कि हम भी तुम्हारे दादा जैसे हैं। यह चॉकलेट आप खा लो यह खाने की चीज है।

उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे देर तक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली।

शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे थे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में जनता इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया था। इस मौके पर सीएम योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने की बजाय उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाने पर केंद्रित है।

Updated on:
07 Feb 2026 04:24 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:24 pm