लखनऊ

UP Budget 2021-22 : सीएम योगी ने बजट को बताया शानदार, कहा- हर तबके का ध्यान रखा गया

UP Budget 2021-22 के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी टीम को बधाई दी
less than 1 minute read
Feb 22, 2021
CM yogi
CM yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट (UP Budget 2021 22) को लोकल्याणकारी, समावेशी और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि किसी भी राज्य के पहले पेपर लेस बजट के लिए मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट शानदार है और हर तबके के लिए है। इसमें यूपी के नवनिर्माण की कल्पना भी निहित है। साथ ही बजट का उद्देश्य हर घर को नल, बिजली, हर गांव को सड़क व डिजिटल बनाने व हर खेत को पानी व हर हाथ को काम देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव को सड़क और डिजिटल बनाये जाने की प्रक्रिया इस बजट से शुरू हुई है। महिलाओं के लिए भी नई योजनाएं बजट में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना भी बजट में शुरू की गई है। अभ्युदय कोचिंग योजना के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है, जिसके तहत टैबलेट भी दिए जाएंगे।

'नई संभावनाओं को नई उड़ान देता बजट'
सीएम योगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी के मध्य यह बजट आशा, ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को नई उड़ान देता है। यह बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा हर नागरिक को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ लाया गया है।

Published on:
22 Feb 2021 03:24 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब