पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहाकि बजट पेपरलेस है और सरकार सेंसलेस है। योगी सरकार के पांचवें बजट पर ट्वीट करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न लघु उद्योग को समर्थन, न किसान के बर्बाद फसल की बात, न गन्ना भुगतान पर स्पष्टता। नौजवानों के रोजगार पर निजी क्षेत्र का पहरा। बुंदेलखंड के किसान आत्महत्याओं पर चुप्पी। अंत में लिखा, अपना राग, अपनी डफली। आज के बजट की यही सच्चाई है।