लखनऊ

एम्स में बिगड़ी अरुण जेटली की तबियत, दिल्ली जा रहे सीएम योगी, कर सकते हैं मुलाकात

- दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री Arun Jaitley- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे दिल्ली, अरुण जेटली से कर सकते हैं मुलाकात
less than 1 minute read
Aug 16, 2019
CM Yogi Adityanath
एम्स में बिगड़ी अरुण जेटली की तबियत, दिल्ली जा रहे सीएम योगी, कर सकते हैं मुलाकात

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) की तबियत खराब है। वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। 9 अगस्त को सांस लेने में हो रही परेशानी के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दिल्ली जाएंगे, जहां वह अरुण जेटली से मुलाकात कर सकते हैं। अरुण जेटली जल्द स्वस्थ हों, सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इसकी वजह से पूरे दिन हैशटैग अरुण जेटली टैग करता रहा।

बीमारी की वजह से अरुण जेटली लंबे समय से बीमार हैं। इसके चलते उन्होंने न तो 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और न ही मोदी कैबिनेट में शामिल हुए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 14 मई 2018 को अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद अप्रैल 2018 की शुरुआत से ही जेटली ने मंत्रालय आना बंद कर दिया। इस दौरान मोदी सरकार के एक अन्य मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला। स्वास्थ्य लाभ के बाद 23 अगस्त 2018 को उन्होंने वापस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया था।

Published on:
16 Aug 2019 03:44 pm