लखनऊ

स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50% होगी

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50% होगी।

2 min read
Aug 15, 2025
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50% होगी: सीएम योगी फोटो सोर्स-x

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50% होगी।

ये भी पढ़ें

AC कोच में यात्रियों ने की कम कूलिंग की शिकायत; टेक्नीशियन ने आकर देखा तो फटी रह गई आंखें; जानिए क्या मिला?

महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50% होगी-सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पुलिस समेत अन्य सेक्टर्स में महिलाएं काम कर रही हैं। उनकी भागीदारी प्रदेश में 14 से बढ़कर 35 प्रतिशत पहुंच गई हैं। इसे आने वाले समय में 50 प्रतिशत ले जाएंगे। सरकार इसको लेकर पुलिस समेत अन्य विभागों के लिए काम कर रही है।

विशेष स्कॉलरशिप योजना होगी शुरू

सीएम योगी ने कहा कि विशेष स्कॉलरशिप योजना डॉ. आंबेडकर के जन्मदिवस पर यूपी सरकार शुरू करने जा रही है। भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उत्तर प्रदेश उभरा है। दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस लखनऊ में बनी मिसाइल ने कर दिया।

गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का समापन

उन्होंने कहा कि लोगों कहते हैं यूपी विधानसभा में काम का माहौल कम होता है। विधानसभा में लगातार 36 घंटे इस बार चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी ने विधानसभा पर झंडा फहराया। साथ ही उन्होंने परेड की सलामी ली। पगड़ी पहनकर योगी पहुंचे तो धोती-कुर्ते में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नजर आए। गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन सीएम योगी ने किया।

क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देश के प्रत्येक कोने से आए क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया और भारत को एक सूत्र में बांधा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम उनकी विरासत को और सशक्त बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हमारा संविधान सामाजिक न्याय, बंधुता और समानता के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।”

ये भी पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर कानूनी पेंच; विधेयक पास लेकिन फिर भी अभी नहीं हो सकता गठन, समझें क्यों?

Also Read
View All

अगली खबर