लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा फैसला: देवबंद में खुलेगा ATS कमांडो सेंटर, तैनात होंगे तेजतर्रार अफसर

देवबंद को फतवों का शहर और मुसलमानों का गढ़ माना जाता है। 15 अगस्त को देवबंद की जामा मस्जिद में पहली बार तिरंगा फहराया गया।

less than 1 minute read
Aug 17, 2021

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने देवबंद में एटीएस के करीब 18-20 अधिकारियों की तैनाती देने के साथ ही कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने दी है।

शलभ मणि ने ट्वीट कर दी जानकारी

शलभ मणि ने ट्वीट में लिखा है कि, तालिबान की बर्बरता के बीच यूपी की खबर भी सुनिए, योगीजी ने तत्काल प्रभाव से ‘देवबंद’ में ATS कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है, युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है, प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेजतर्रार अफसरों की यहां तैनाती होगी।

बीजेपी विधायक ने फहराया तिरंगा

देवबंद को फतवों का शहर और मुसलमानों का गढ़ माना जाता है। 15 अगस्त को देवबंद की जामा मस्जिद में पहली बार तिरंगा फहराया गया। तिरंगा की लंबाई इतनी ज्यादा और उंचाई पर लगाया गया है जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। बीजेपी विधायक बृजेश सिंह ने तिरंगा फहराया और पूरा इलाका भारत माता के नारों से गूंज उठा।

15 हजार से ज्यादा मानकी की आबादी

जहां तिरंगा फहराया गया इस गांव का नाम मानकी है। इस गांव की आबादी 15 हजार से ज्यादा है। जामा मस्जिद कमेटी की अनुमति के बाद मस्जिद परिसर में 58 फीट का पिलर बनाया गया था। जिस पर 14 फीट चौड़ा और 21 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था।

Updated on:
17 Aug 2021 04:14 pm
Published on:
17 Aug 2021 04:13 pm
Also Read
View All