मैनपुरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार आने के बाद कई शहरों और प्रमुख स्थलों के नाम बदले जा रहे हैं। इलाहाबाद (Allahabad) का नाम बदलकर प्रयागराज (Prayagraj) कर दिया गया है। इसके अलावा मुगलसराय (Mughalsarai) रेलवे स्टेशन का नाम भी दीन दयाल उपाध्याय (Pandit Deen Dayal Railway Station) के नाम पर किया जा चुका है। ऐसे ही फिरोजाबाद (Firozabad) का नाम बदलने की मांग भी पिछले दिनों उठ चुकी है। अब मैनपुरी (Mainpuri) जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक रखा गया है।