महान दल ने निकाला जन आक्रोश यात्रा
केशव देव मौर्य (Keshav Dev) की नेतृत्व वाली महान दल ने पीलीभीत से जन आक्रोश यात्रा निकाली है। इस यात्रा का समापन 27 अगस्त को समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में होगा। इस यात्रा को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Uttam Patel) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा इटावा जिले में समापन से पहले बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी जिले से गुजरेगी।