जन आक्रोश यात्रा निकालेगी महान दल
महान दल के नेता केशव देव मौर्य के नेतृत्व में पार्टी पीलीभीत से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी जिसका समापन 27 अगस्त को इटावा में होगा। इसे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इटावा में समापन से पहले बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी में भी यह यात्रा गुजरेगी।