लखनऊ

Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले

Free Ration : खुशखबर। यूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी सरकार तीन माह आौर फ्री राशन देगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है।  
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2022, 9:58 PM IST
Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले
Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले

खुशखबर। यूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी सरकार तीन माह आौर फ्री राशन देगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। दरअसल यह योजना का छठा चरण होगा। छठें चरण में 44ण्61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न बांटने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि, अप्रैल 2020 से मई 2022 तक प्रदेश में कुल 147.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया है।

पांचवें चरण में 11.26 मीट्रिक टन चावल का वितरण

सरकार ने पिछले साल मई और जून में लाभार्थियों को 14.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया। जुलाई 2021 से नवंबर 2021 में कुल 8.45 लाख मीट्रिक टन चावल और 26.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं लाभार्थियों को वितरित किया गया था। योजना के पांचवें चरण में लाभार्थियों को 11.26 मीट्रिक टन चावल और 16.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिया गया।

फ्री राशन योजना से 15 करोड़ को फायदा

यूपी सरकार का दावा है कि, इस निशुल्क राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम और फिर शपथ ग्रहण के अगले ही दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सितंबर तक के लिए फिर बढ़ाया गया है।

पीएमजीकेएवाई ने दिलाई सत्ता

यूपी चुनाव में प्रचार के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस योजना को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था। कहा जाता है कि इस योजना का लोगों पर असर दिखा और यूपी में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही।

Published on:
Also Read
View All