31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi Agra visit : सीएम योगी ने आगरा मेट्रो का किया डिजिटल अनावरण, जाने पहली मेट्रो का रंग कैसा होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी आगरा को एक और सौगात दी। सीएम योगी ने आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Aug 2022, 5:36 PM IST

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो का किया डिजिटल अनावरण, जाने पहली मेट्रो का रंग कैसा होगा

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो का किया डिजिटल अनावरण, जाने पहली मेट्रो का रंग कैसा होगा

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी आगरा को एक और सौगात दी। सीएम योगी ने आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो ट्रेन प्राेजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता को भी परखा। और पौधारोपण भी किया। पहले चरण में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर तक मेट्रो रेल चलेगी। पहली मेट्रो पीले रंग की चलेगी। यह मेट्रो ट्रेन ध्वनि एवं प्रदूषण रहित आधुनिक तकनीक से लैस होगी। आगरा में 28 मेट्रो ट्रेन चलेंगी। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। जगह-जगह पर पुलिस तैनात थी।

‘हर घर तिरंगा’ जागरुकता रैली को हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे आगरा पहुंचे। इसके बाद कमिश्नरी चौराहा से ‘हर घर तिरंगा’ जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर पीएसी मैदान में बन रही मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में चल रहे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां भाजयुमो पदाधिकारियों को संबोधित किया और लखनऊ रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -यूपी भर में ट्रांसफर किए जा सकते हैं पीएमएस डॉक्टर, हाईकोर्ट का सख्त आदेश

तीन कोच वाली 28 ट्रेनें तैयार

मेसर्स एल्सटाम इंडिया द्वारा गुजरात के सावली में आगरा मेट्रो ट्रेनों का निर्माण कर रही है। यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली 28 ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव प्रणाली सहित अन्य आधुनिक प्रणालियों से लैस होंगी।

यह भी पढ़ें -अयोध्या में अवैध कॉलोनी बसाने वाले भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई हो : संजय सिंह

ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच काम तेज

आगरा में दो मेट्रो कॉरीडोर मेट्रो कारीडोर बनाए जा रहे हैं। इसकी लागत करीब 8379.62 करोड़ रुपए है। यह 29.4 किमी लंबा कारीडोर है। इसमें से ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच पहले कारीडोर का काम तेजी से चल रहा है। इसके उपरिगामी सेक्शन का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। डिपो का भी लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। तीन भूमिगत स्टेशन की डीवाल का काम चल रहा है। पहले कारीडोर पर 13 स्टेशन हैं। इसमें से छह एलिवेटिड और सात भूमिगत स्टेशन हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश