31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में अवैध कॉलोनी बसाने वाले भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई हो : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, श्रीराम के नाम पर भाजपा नेता जमीन घोटाला कर रहे हैं। यह प्रकरण बहुत ही गंभीर है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Aug 2022, 12:39 PM IST

sanjay_singh.jpg

Sanjay Singh

अयोध्या में अवैध कॉलोनाइजर्स में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत 40 रसूखदारों के नाम आने के बाद हड़कंप मच गया है। भाजपा नेताओं के नाम आने के बाद से विपक्षी पार्टियां भाजपा पर निशाना साध रही है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, श्रीराम के नाम पर भाजपा नेता जमीन घोटाला कर रहे हैं। पहले मंदिर के नाम पर जमीन खरीद में करोड़ों का घोटाला किया। और अब मेयर और विधायक समेत कई नेता अवैध कॉलोनी के नाम पर बड़े पैमाने पर खेल कर रहे हैं। भाजपा के ही सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की है।

सख्त कार्रवाई की मांग : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, यह प्रकरण बहुत ही गंभीर है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही भाजपा नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष आभा गुप्ता को हटाया गया, राज्यपाल ने की थी संस्तुति

रफा-दफा करने की आशंका

संजय सिंह ने कहाकि, अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से जारी अवैध कॉलोनी की सूची में वहां के मेयर के अलावा मौजूदा विधायक और एक पूर्व भाजपा विधायक का नाम शामिल है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आशंका जताई है कि, मंदिर के लिए जमीन खरीद घोटाले की तरह इस मामले को भी रफा-दफा करने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें -केजीएमयू डाक्टरों का कमाल, एक नस के सहारे लटकी गर्दन को जोड़ा

अयोध्या में भूमि का खेल

अयोध्या में अवैध कॉलोनाइजर्स में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत 40 रसूखदारों के नाम आने के बाद हड़कंप मचा है। जमीन के अवैध कारोबार में इन रसूखदारों ने करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा किया है। इनमें कई ऐसे नाम हैं जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लाखों की जमीन करोड़ों रुपए में बेचने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह का कहना है कि, अवैध कॉलोनियों की जांच करवाई जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ रेरा के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों सांसद लल्लू सिंह ने पत्र लिखकर जमीन के अवैध कारोबार की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करते हुए एसआईटी जांच की मांग की थी।