
लखनऊ. सीएम योगी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश भर में शुक्रवार के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने वाजपेयी जी के निधन पर यूपी में 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही सरकारी भवनों को भी यह निर्देश जारी किए है।
17 अगस्त को रहेगा राजकीय अवकाश-
सीएम योगी ने कहा है कि अटल जी के निधन पर यूपी में 7 दिन के राजकीय शोक रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि राजकीय शोक की अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके (हाफ मास्ट) रहेंगे। अटल जी के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा 17 अगस्त, 2018 को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इसका मतलब यूपी के सभी स्कूल कॉलेज, सरकारी व प्राइवेट दफ्तर शुक्रवार को बंद रहेंगे।
अस्तियां की जाएंगी हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित-
सीएम योगी ने आगे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को जीवित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।
आपको बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बिमारी के चलते आज गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि आज शाम 5.05 मिनट पर अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। वे 11 जून से एम्स में भर्ती थे, लेकन पिछले 36 घंटों में उनकी हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी। उन्हें लाइफ सोपर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन आखिरकार उनका निधन हो गया। राजनीति जगत से लेकर पूरे देश में इससे शोक की लहर दौड़ गई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर बेहद भावुक करने वाले संदेश दिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत कई दिग्गजों ने गहरो शोक जाहिर किया है।