4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Update Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल लिया है। शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में अचानक बादल छा गए और कुछ जगहों पर बारिश होने लग गई।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert

भारी बारिश का अलर्ट जारी (फोटो सोर्स: Patrika)

UP Weather Alert:उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तीन बजे के आसपास आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। विभाग ने पहले ही गुरुवार को पश्चिमी यूपी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हो रही है। निजी मौसम एजेंसियों ने भी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और पूर्वी दिल्ली से बारिश शुरू होने की संभावना जताई थी, जो बाद में अन्य इलाकों तक फैल गई।

जाने 6 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश का यह दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

गुरुग्राम और गाजियाबाद में जलभराव की शिकायतें

सोशल मीडिया पर लोगों ने बारिश के वीडियो साझा किए। गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोनी जैसे इलाकों में जलभराव की शिकायतें सामने आईं। पिछले अनुभवों को याद करते हुए कई नागरिकों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। नोएडा में भी कई सड़कों पर पानी भरने की खबरें आईं।
मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान खुले में न निकलने, कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और बिजली के खंभों के पास न जाने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने को कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग