4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी का निधन अपूर्णीय क्षति, मुलायम बोले- देश नेतृत्व विहीन हो गया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में शोक की लहर है...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Aug 16, 2018

mulayam singh yadav

अटल बिहारी वाजपेयी का निधन अपूर्णीय क्षति, मुलायम बोले- देश नेतृत्व विहीन हो गया

लखनऊ. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अटल बिहारी के निधन से देश भर में शोक की लहर है। बीजेपी के अलावा दूसरे दलों के नेता भी दिग्गज नेता के निधन पर शोक जता रहे हैं। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधर पर संवेदना जताई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि से अटल जी के निधन से देश नेतृत्व विहीन हो गया। वह बहुमुखी प्रतिभा और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति में उनकी क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ीं अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर ट्वीट कर संवेदना जताई है। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि अटज जी का निधन एक महान जीवन का अंत है। लेकिन उनकी प्रेरणा सदा ही जीवित रहेगी। अटल जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, कहा- भारत का महान सपूत चला गया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि अटल जी का निधन अपूर्णीय क्षति है। आज भारत माता ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। भगवान अटल जी के परिवार और उनके शुभचिंतकों को सहने की की ताकत दे।

युगों-युगों तक याद किये जाएंगे अटल जी : श्रीकांत शर्मा
योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, अद्वितीय वक्ता, मर्मस्पर्शी कवि, सिद्धांतवादी नेता, जनप्रिय जननायक, विलक्षण संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। 21वीं सदी के भारत की नींव रखने वाले अतुलनीय प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें युगों-युगों तक याद किया जाएगा।