लखनऊ

इस व्यापारी की मन गई Diwali, CM Yogi ने खरीद डाला सारा बचा हुआ सामान

बेहद महीन कलाकारी देख सीएम योगी (CM yogi) बेहद खुश हुए। उन्होंने व्यापारी से इसकी कीमत पूछी और बिना देरी के उनका सभी बचा हुआ सामान खरीद लिया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 3:55 PM IST
Clay-Art
Clay-Art

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. दिवाली (Diwali) जैसे त्योहार पर एक व्यापारी की यही तमन्ना होती है कि उसका सारा सामान जल्द से जल्द बिक जाए, कुछ भी बचा न रहे। यहां एक व्यापारी की यह तमन्ना पूरी भी हुई और खरीददार भी कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) थे। फिर क्या था, व्यापारी की तो मानो दिवाली पर लॉटरी लग गई। यहीं नहीं सीएम ने उन्हें उपहार व मिठाई देकर विदा किया।

व्यापारी ने अपनी माटी कला से निर्मित वस्तुएं लखनऊ के बाजार में लगाई थीं। चार दिन तक जो बिक्री हो पाई वह हुई। शुक्रवार को वह अपना सामान समेट सीएम योगी के आवास पहुंचा। यह लोग सारा सामान उपहार के रूप में सीएम योगी को देना चाहते थे। लेकिन सीएम के इरादे कुछ और ही थे। वोकल फॉर लोकल के नारे और ओडीओपी (ODOP) योजना को सफल बनाने की कोशिश में लगे सीएम योगी ने बड़े उत्साह से उनका सामान देखा। बेहद महीन कलाकारी देख सीएम योगी बेहद खुश हुए। उन्होंने व्यापारी से इसकी कीमत पूछी और बिना देरी के उनका सभी बचा हुआ सामान खरीद लिया। और मिठाई खिलाकर व उपहार देकर उन्हें विदा किया।

पीएम मोदी को भी भेजा-

सीएम योगी ने इन कलाकृति को अपने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों को भेजने के साथ राज्यपालों को भी भेजने का आदेश दिया। इस सम्मान से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं सीएम योगी भी लोकल सामान की क्वालिटी देख खुश हुए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वोकल फॉर लोकल के मुद्दे पर लोगों को सजग देखकर सीएम योगी उत्साहित दिखे।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप