लखनऊ

कांवड़ियों के लिए CM योगी की पाती, बोले- सुरक्षा और सुविधा हमारी जिम्मेदारी

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कांवड़ियों के नाम पाती में यात्रा को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण बनाने का संदेश दिया। उन्होंने अनुशासन, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और एंबुलेंस व स्कूल वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की।
less than 1 minute read
Aug 10, 2026
CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- पत्रिका)

UP Kanwar Yatra News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवभक्तों के नाम खास संदेश जारी किया है। अपनी पाती में उन्होंने कहा कि हर कांवड़िए की यात्रा सम्मान और सुरक्षित तरीके से पूरी हो, इसके लिए यूपी सरकार पूरी तरह से तैयार है। सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, संयम और सेवा की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाने, प्लास्टिक से दूरी बनाने और रास्ते में एंबुलेंस व स्कूल वाहनों को प्राथमिकता देने की भी अपील की है।

कांवड़ यात्रा में भेदभाव से ऊपर आस्था- सीएम योगी

सीएम योगी ने अपनी पाती में कहा कि श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति, अनुशासन और लोकजीवन से जुड़ी परंपरा है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की पहचान एक ही होती है, कांवड़िया। भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और मन में भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा इस यात्रा की पहचान है। यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र और आर्थिक भेद पीछे छूट जाते हैं।

Updated on:
10 Aug 2026 09:59 am
Published on:
10 Aug 2026 09:41 am
Also Read
View All
‘तुगलकाबाद में रविदास गुरुघर पर चला था बुलडोजर, विरोध करने पर हुईं गिरफ्तारियां’, मायावती बोलीं- BJP कलश यात्रा से समाज को भटका रही है

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर CM योगी ने क्रांतिकारियों को किया नमन, जानिए क्या था काकोरी ट्रेन कांड

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद फिर ताजा हुईं यादें, मायावती के राजनीतिक जीवन में क्या था इन दो दिग्गजों का स्थान?

राम मंदिर चोरी को लेकर खरगे ने PM मोदी को घेरा: बोले- ट्रस्ट आपने बनाया, फिर जवाब देने से क्यों डर रहे?

CM योगी का बड़ा विपक्ष पर हमला: बोले- जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं, युवाओं को क्रांतिकारियों से दूर किया जा रहा है