लखनऊ

बदल गया सीएम योगी का कार्यालय, अब यह है उनका नया एड्रेस

यूपी में अभी तक सभी मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) से ही अपने कार्य करते थे। मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी पर ही बैठ कर सभी फैसले व बैठके करते थे, लेकिन अब इसका पता बदल गया है।

2 min read
Oct 16, 2018
CM office
CM office

लखनऊ. यूपी में अभी तक सभी मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) से ही अपने कार्य करते थे। मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी पर ही बैठ कर सभी फैसले करते थे, लेकिन अब सीएम का पता बदल गया है।

अखिलेश यादव के नेत्रत्व की सपा सरकार के दौरान बनाए गए भव्य लोकभवन का अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तेमाल कर रहे हैं। लखनऊ में विधान सभा भवन के ठीक सामने बने लोकभवन में मंगलवार को सीएम योगी ने पहली बार कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री बनने के 18 महीने बाद योगी आदित्यनाथ का कार्यालय यहां शिफ्ट हुआ और उन्होंने अपना विधिवत काम प्रारंभ कर दिया है।

नवरात्र के दौरान प्रांरंभ किया काम-

बेहद धार्मिक माता रानी के बड़े भक्त सीएम योगी ने नवरात्र की सप्तमी को दौरान विधान भवन के ठीक सामने बने लोक भवन के पंचम तल में बने अपने कार्यालय में बैठक की। आपको बता दें कि अभी तक लोक भवन में वह सिर्फ कैबिनेट की बैठके ही करते आते थे। अब लोक भवन में अपने कार्यालय में सीएम योगी होंगे, वहीं मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव गृह, गोपन तथा सूचना भी इसी भवन में अपना काम करेंगे। लोकभवन में बैठने से पहले मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण भी किया।

आज था अंतिम दिन-

सीएम योगी का एनेक्सी के पंचम तल पर मुख्यमंत्री कार्यालय में आज अंतिम दिन था। लोक भवन में आज कैबिनेट की बैठक के बाद वह अपने कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस दिवस को लेकर बैठक की। इसमें मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय व डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे।

Published on:
16 Oct 2018 05:32 pm