लखनऊ

IIM और भारतीय डाक सेवा की बैठक में सीएम योगी ने बताया महाकुंभ के आयोजन की बड़ी बातें 

IIM और भारतीय डाक सेवा ने ‘महाकुंभ के सफल आयोजन से राष्ट्र निर्माण’ के विषय पर सीएम योगी के साथ बैठक का आयोजन। सीएम योगी ने बैठक में महाकुंभ से जुडी रोचक बातें बताईं। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2025, 7:42 PM IST

IIM और भारतीय डाक सेवा ने ‘महाकुंभ के सफल आयोजन से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक का आयोजन किया। सीएम योगी ने बैठक में महाकुंभ के आयोजन से जुडी रोचक बातें बताईं। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रकाश डाला। 

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस के लिए स्पेशल ओरिएंटेशन कोर्स चलाया गया। तकनीक का इस्तेमाल किया गया। क्राउड मैनेजमेंट और सिक्योरिटी पर ख़ास ध्यान दिया गया। जनता को भरोसा दिलाना था कि महाकुंभ सुरक्षित है वो बहुत जरूरी था।

क्राउड मैनेजमेंट पर दिया गया ध्यान 

सीएम योगी ने कहा कि जनता के मन में पुलिस के लिए अविश्वास का भाव होता है ये भाव दूर करना था। पुलिस के लोगों का 4 महीने से काउंसलिंग की गई। कुंभ के वॉल्यूम और स्केल के बारे में मुझे मालुम था। पुलिस को श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार के लिए तैयार किया गया। उन्हें ट्रेनिंग दी गई।

महाकुंभ हुआ समाप्त 

आपको बता दें कि महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में  मकर संक्रांति 13 जनवरी से महाशिवरात्रि 26 फरवरी तक हुआ। महाकुंभ में कुल पांच बार आग लगी और 2 बार भगदड़ हुआ। मौनी अमावस्या के दिन हुए भगदड़ में 30 लोगों के अपनी जान गावं दी।  

Also Read
View All