31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की का दावा “महाकुंभ मेला में ढाई से तीन हजार आदमी मरा है और सबको गायब कर दिया गया है…” रुला देगी भगदड़ की ये कहानी ! 

Mahakumbh Stampede Aftermath: महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। किसी के मां-बाप नहीं मिल रहे हैं तो किसी की बहन खो गई है। सोशल मीडिया रोते बिलखते लोगों के फोटो और वीडियो से पटा हुआ है। ऐसे में एक कहानी और है जो आपको भावुक कर सकती है ! 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 3 Feb 2025, 9:05 PM IST

Mahakumbh

Mahakumbh 2025 Stampede Aftermath: महाकुंभ में 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड के बाद कई ऐसे लोग हैं जो अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। सभी अपने परिजनों को खोजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सरकार की ओर अभी तक इस सिलसिले में कोई गाइडलाइन या विशेष नंबर जारी नहीं किया गया है।

देखें ये वीडियो 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पीएम मोदी और सीएम योगी कृपया एक बार इस बेटी का दर्द सुनिए। ऐसे अनेक पीड़ित अपने परिजनों की राह देख रहे हैं। यह विपक्ष नहीं है, बल्कि एक पीड़िता की पुकार है।

प्रशासन का दावा ! 

वीडियो में लड़की ये दावा रही है कि प्रशासन कह रहा है कि महाकुंभ मेले में ढाई से तीन हजार लोग मारे गए हैं और गुप्त तरीके से उन्हें गायब कर दिया गया है। लड़की इसके पीछे की वजह बताती है कि कहीं महाकुंभ पर बैन न लग जाए और सभी को मुआवजा न देना पड़े।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बाद सीएम योगी पर हमलावर हुए चंद्रशेखर आजाद, कहा- सीएम योगी को…

खोया पाया केंद्रों पर जमवाड़ा

प्रयागराज के भगदड के बाद खोयापाया केंद्रों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। अपने भूले-बिसरे परिजनों की तस्वीर लिए हजारों लोग अपने सैकड़ों सवालों के साथ जमा हो रहे हैं। किसी को कुछ पता चल रहा है तो किसी को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश