लखनऊ

स्वतंत्रता दिवस पर ये चीजें हुई यूपी में बैन, अब 2 अक्टूबर को इस पर लगेगा प्रतिबंध

आज स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है।

2 min read
Aug 15, 2018
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ. पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए आज स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में प्लास्टिक से निर्मित कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है। पिछले सप्ताह ही सीएम योगी ने लखनऊ में मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड्स के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया था जिस दौरान उन्होंने प्लास्टिक की कई चीजों पर प्रतिबंध का भी एलान किया था। आज उसी आदेश का लागू किया गया है।

ये चीजें हुई बैन-

प्रदेश में सीएम योगी के आदेशानुसार 15 अगस्त से थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास व चम्मच पर प्रतिबंध लग गया। यह प्रतिबंध एक बार इस्तेमाल होने वाले थर्मोकोल व प्लास्टिक के बर्तनों के निर्माण, विक्रय, भंडारण व परिवहन पर लगेगा। पॉलीथिन व प्लास्टिक पर प्रतिबंध का यह दूसरा चरण है। इससे पहले 15 जुलाई से इसका पहला चरण शुरू हुआ था, जिसमें 50 माइक्रोन से पतली पॉलीथिन कैरीबैग पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।

पकड़े जाने पर भरना होगा इतना जुर्माना-

अब जितनी ज्यादा मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल के कप, प्लेट व ग्लास पकड़े जाएंगे उतना ही बड़ा जुर्माना उपभोक्ता को देना होगा। 100 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर एक हजार रुपये व पांच किलो से अधिक मिलने पर 25 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।

दो अक्टूबर को ये चीजे होंगी बंद-

प्लास्टिक के कप, चम्मच, प्लेट पर प्रतिबंध के बाद अब तीसरे चरण में 2 अक्टूबर से डिस्पोजल प्लास्टिक को बंद कर दिया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के निस्तारण योग्य प्लास्टिक कैरीबैग भी प्रतिबंधित किए जाएंगे। इस बार सरकार ने कार्रवाई करने के लिए और भी विभागों को भी अधिकार दिए हैं।

Published on:
15 Aug 2018 04:58 pm