लखनऊ

सीएम योगी ने शहीद राजेश कुमार बिंद को दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणा

राजेश कुमार बिंद की शहादत पर पूरा देश गमजदा हैं वहीं सीएम योगी भी बेहद दुखी हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 6:06 PM IST
Yogi Shaheed
Yogi Shaheed

लखनऊ. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में गुरुवार को जौनपुर जिले के मीरगंज करियांव गांव के एसआई राजेश कुमार बिंद शहीद हो गए। वहीं आज उनका शव पैतृक गांव पहुंचा जिससे गांव में कोहराम मच गया। राजेश कुमार बिंद की शहादत पर पूरा देश गमजदा हैं वहीं सीएम योगी भी बेहद दुखी हैं। सूबे के मुख्यमंत्री ने शहीद राजेश कुमार बिंद को श्रद्धांजलि दी व परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान-

सीएम योगी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जौनपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान राजेश कुमार बिंद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। देश की सुरक्षा के अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को हमेशा याद किया जाएगा।

आज गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, परिवार में मचा कोहराम, कई नेता भी पहुंचे-

आज दोपहर शहीद राजेश कुमार का शव करियांव मीरगंज गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार सुन वहां पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए व अपने आंसू नहीं रोक पाए। पत्नी उषा देवी शव देखते ही रोते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं और हर तरफ मातम छा गया। शहीद के अंतिम विदाई में सांसद, विधायक व कई नेता मौजूद रहे। इनमें सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, मण्डल अध्यक्ष मीरगंज कृष्ण कांत दूबे, प्रदीप कुमार दूबे, पूर्व सांसद तूफानी सरोज सहित कई नेताओं ने शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप