सीएम ने अपने किए हुए वादे निभाए।
लखनऊ. विवेक तिवारी हत्याकांड में आखिरकार परिवार को आर्थिक मदद के रूप में चेक मिल गया है। तहसीलदार और एडीएम ने विवेक तिवारी के घर पहुंच कर उन्हें चेक सौंपा है। आपको बता दें कि सोमवार को सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास में विवेक तिवारी के परिवार से मुलाकात की थी और दोनों बच्चियों को 5-5 लाख रुपए व मां को भी 5 लाख रुपए की एफडी के साथ ही पत्नी को 25 लाख व सरकारी नौकरी देने को भरोसा दिया था। आज इस फैसले को योगी सरकार ने पूरा किया।
दिया गया 40 लाख रुपए का चेक-
इसको अमली जामा पहनाते हुए तहसीलदार सदर संभु व ADM टीजी अनिल कुमार मंगलवार को विवेक के घर 40 लाख का चेक लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पत्नी कल्पना तिवारी को 25 लाख रुपए का चेक। बेटी प्रियांशी तिवारी को 5 लाख रुपए का चेक व दूसरी बेटी दिव्यांशी तिवारी को भी 5 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसी के साथ ही मृतक की मां को भी 5 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। सरकार के तरफ से मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर यह राशि दी गई है। सीएम योगी ने सोमवार को ही कह दिया था कि विवेक के परिवार पर कोई भी परेशानी आने नहीं दी जाएगी। उनके बच्चों का भविष्य का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
पत्नी के लिए नौकरी का ऐलान-
एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना को केंद्रीयकृत सेवा के तहत नगर निगम में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का पद का ऐलान सोमवार को ही कर दिया गया था। सीएम से कल्पना की मुलाकात व किए गए वादे को पूरा करते हुए सोमवार शाम को ही नगर निगम की ओर से उन्हें लखनऊ कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी का पद देने की घोषणा की गई।