लखनऊ

कोरोना दूसरी लहर के बीच सीएम योगी ने 26 दिनों में 40 जिलों का किया दौरा, जानी जमीनी हकीकत

कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) की जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) फोरफ्रंट पर खड़े दिख रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2021, 4:56 PM IST
CM yogi
CM yogi

लखनऊ. कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) की जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) फोरफ्रंट पर खड़े दिख रहे हैं। कोरोना से रिकवर होने के बाद वह 26 दिनों में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के 40 जिलों का खुद दौरा कर चुके हैं। संक्रमण के खतरे के बावजूद सीएम योगी कोविड प्रबंधन में जुटे हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जमीनी मोर्चा तैयार किया। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर-जाकर उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। लोगों का हाल-चाल लिया। गांवों में स्थापित निगरानी समितियों से उन्होंने बातचीत भी की। जिले स्तर पर कोविड प्रबंधन के अधिकारियों संग बैठक कर उन्हें कोविड को खत्म करने से जुड़े दिशा निर्देश दिए। कोविड वॉरियर्स का वह उत्साह बढ़ाते भी दिखे। बुधवार को भी वह गोरखपुर मंडल के जिलों का दौरा करते दिखे।

ठीक होते ही डीआरडीओ अस्पताल का किया निरीक्षण-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। 30 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह ग्राउंड जीरो पर गए, हालांकि होम आइसोलेशन के दौरान भी वह वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते रहे। समाज के विभिन्न तबकों के साथ भी संवाद स्थापित करते रहे। कोरोना से ठीक होने के बाद तुरंत वह अधिकारियों संग जमीन पर उतरे। लखनऊ में उन्होंने डीआरडीओ की ओर से बनाए गए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया था।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया प्रोत्साहित-
अपनी संभागीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिस अधिकारियों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। इस बीच उन्होंने निगरानी समितियों से मुलाकात की और कंटेनमेंट जोन के लोगों से बातचीत की।

होम आइसोलेशन लोगों से भी की मुलाकात-
सीएम ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट फॉर्मूले के पालन पर जोर दिया। उन्होंने न केवल जिलों का दौरा किया और अधिकारियों से जमीनी रिपोर्ट ली बल्कि अस्पतालों का भी दौरा किया और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गांवों का भी दौरा किया और होम आइसोलेशन में लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने होम आइसोलेशन में लोगों को दवा किट के वितरण की समीक्षा की और तीसरी लहर के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Published on: