लखनऊ

अस्पताल में भर्ती नृत्य गोपाल दास महाराज से मिलने पहुंचे सीएम योगी, विहिप के हैं संस्थापक

CM Yogi Meet Nritya Gopal Das Maharaj : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेदांता अस्पताल में भर्ती नृत्य गोपाल दास महाराज से मिलने पहुंचे।
2 min read
Jan 23, 2026
Feature image
नृत्य गोपाल दास महाराज से अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम योगी, PC- IANS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली है।

नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है और बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

सीएम ने एक्स पर लिखा कि लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से आज भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

मेंदाता में भर्ती हैं नृत्य गोपाल दास महाराज

नृत्य गोपाल दास महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें आंतों में संक्रमण (दस्त) की समस्या थी। उन्हें तुरंत (आईसीयू) में भर्ती कराया गया और डॉक्टर उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इसके पहले पिछले साल सितंबर महीने में भी उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

महंत नृत्य गोपाल दास 2019 से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, विशेष रूप से मूत्र संबंधी समस्याओं और खाने में असमर्थता के कारण उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हो चुका है। पिछले चार वर्षों में उन्हें कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी मंदिर के प्रमुख और राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख हैं, जो बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद जनवरी 1993 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थापित किया गया ट्रस्ट है। यह ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण की देखरेख करता है।

मथुरा हुआ था जन्म

मथुरा के केरहाला गांव में 11 जून, 1938 को जन्मे महंत नृत्य गोपाल दास ने अयोध्या में रामायण भवन, श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चार धाम मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राम जन्मभूमि आंदोलन से उनका जुड़ाव कई दशकों तक फैला हुआ है।

Updated on:
23 Jan 2026 09:30 pm
Published on:
23 Jan 2026 09:30 pm