लखनऊ

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर सीएम योगी का पहला रिएक्शन 

CM Yogi first reaction: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी का पहला ट्वीट आया है। आइये बताते हैं सीएम योगी ने क्या कहा 
less than 1 minute read
Oct 08, 2024
CM Yogi first reaction

CM Yogi first reaction: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने ट्वीट कर सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी है। सीएम योगी ने हरियाणा के चुनाव के परिणामों के अनुसार बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी हरयाणा विधान सभा चुनाव लड़ी थी।

सीएम योगी ने क्या कहा ?

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत पीएम मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सीएम नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। नेशन फर्स्ट भाव से ओतप्रोत भाजपा को फिर से सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन।